Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

लोकसभा चुनाव 2019: गठबंधन की जीत ही मेरे लिए जन्मदिन का असली तोहफा होगा- मायावती

$
0
0

लोकसभा चुनाव 2019: गठबंधन की जीत ही मेरे लिए जन्मदिन का असली तोहफा होगा- मायावती Tez News.

लखनऊ : जन्मदिन के मौके पर मायावती ने प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बीएसपी के लोग मेरे जन्मदिन को पार्टी स्तर पर मनाते हैं। वो लोग जो मेरा जन्मदिन मना रहे हैं मैं उनका आभार करती हूं। मेरा जन्मदिन लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के मौके पर है।

इसलिए मैं सपा-बसपा और अन्य पार्टियों के लोगों को कहती हूं कि वो अपने गिले-शिकवे भुला कर और अपने निजी स्वार्थों को किनारे करके गठबंधन का समर्थन करें। यही मेरे लिए असली तोहफा होगा। आजादी के बाद कांग्रेस ने ज्यादातर राज किया है। लेकिन उनकी कार्यप्रणाली हमेशा गलत रही। इसी लिए बसपा की स्थापना हुई।

मायावती ने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ जुमलेबाजी की है। इस लिए उसके हाथ से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में निकल गया। लेकिन कांग्रेस भी कोई दूध की धुली नहीं है। तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों का कर्जमाफी सही से नहीं हुआ है।

क्योंकि ज्यादातर किसानों ने साहूकारों और धन्ना सेठों से कर्ज ले रखा है। इस लिए कुछ ऐसे उपाय निकालने चाहिए जिससे किसान हमेशा कर्ज में न डूबा रहे। नोटबंदी के बाद तो स्थिति और भी खराब है। भाजपा लगातार वादा खिलाफी कर रही है। यही लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha 2019) में असली मुद्दा है। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा पूरी तरह से डर गई है।

इस लिए वह तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है। अखिलेश यादव के खिलाफ लगातार सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है। आरएसएस की सोच पर भाजपा चल रही है। इस लिए वह जुमे की नमाज पर भी सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है। मायावती ने कहा कि भाजपा-सपा गठबंधन के कारण विरोधियों की नींद उड़ गई है।

अपने जन्मदिन के मौके पर मायवती ने अपनी किताब का विमोचन भी किया।

लोकसभा चुनाव 2019: गठबंधन की जीत ही मेरे लिए जन्मदिन का असली तोहफा होगा- मायावती Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles