Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

MP : मंत्रियों के बंगले पुतेंगे तब तक गिर जाएगी कांग्रेस सरकार –भार्गव

$
0
0

MP : मंत्रियों के बंगले पुतेंगे तब तक गिर जाएगी कांग्रेस सरकार – भार्गव Tez News.

सागर : नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार सागर पहुंचे गोपाल भार्गव ने कहा कि 11 दिसंबर को प्रदेश में एक बीमार और लंगड़ी-लूली औलाद पैदा हुई। इसका नाम है कांग्रेस सरकार।

इसका हार्ट बीएसपी का, किडनी सपा और शरीर निर्दलीयों का। ऐसी सरकार का क्या भरोसा कब तक चले। उन्होंने कहा कि मंत्रियों बंगले पुतने से पहले सरकार बदल जाएगी।

कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने बयान दिया था कि कुछ भाजपा विधायक कांग्रेस में आने के लिए बैठे हैं।

इस पर टिप्पणी करते हुए भार्गव ने कहा कि मंत्री अभी तो अपने बंगले पुतवा लें, काम तो हमारे ही आएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भानुमति के कुनबे के समान है, जिस दिन मोदी की आंधी चलेगी सब तिनके के सामान बह जाएंगे।

भार्गव ने कहा सरकार के दबाव में आकर कर्मचारी अन्याय न करें। निष्पक्षता के साथ कार्य करें। सरकार की कठपुतली बनकर कर्मचारी कार्य करेंगे तो हमें डोर काटना आता है।

उन्होंने कहा न्याय के लिए हम सरकार के खिलाफ ईंट से ईंट बजा देंगे। प्रदेश की जनता ने बहुमत ज्यादा भाजपा को दिया। अल्पमत की कांग्रेस सरकार सेटिंग की सरकार है।

MP : मंत्रियों के बंगले पुतेंगे तब तक गिर जाएगी कांग्रेस सरकार – भार्गव Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Trending Articles