Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

मुंबई: हेलिकाॅप्टर क्रैश, एक की मौत, 4 घायल

$
0
0

helicopter-crash-in-mumbaiमुंबई- महाराष्ट्र मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कालोनी में आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर हेलिकाॅप्टर क्रैश हो गया दिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पांच दमकल की गाड़ियां और पुलिस पहुंच चुकी है।

यह हादसा मुंबई की आरे कॉलोनी में हुआ। हैलिकॉप्टर में पायलट समेत चार लोग सवार थे जिनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। बता दें कि आरे मिल्‍क कॉलोनी मुंबई के गोरेगांव में स्थित है।

ताजा खबरों के मुताबिक हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है, बाकी के घायलों को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दोपहर में अचानक से हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, हालांकि हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। सूत्र बताते हैं कि यह एक निजी हेलीकॉप्टर था। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौजूद है और स्थिति पर काबू पाने का प्रयास जारी है।




The post मुंबई: हेलिकाॅप्टर क्रैश, एक की मौत, 4 घायल appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573