Quantcast
Channel: Tez News
Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573

Video: श्रद्धा कपूर की OK Jaanu का फर्स्ट लुक रिलीज

$
0
0


आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘ओके जानू’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फोटो में मुंबई के मरीना बीच के बैकग्राउंड में आदित्य और श्रद्धा एक दूसरे को किस कर रहे हैं।

फिल्म में दोनों के किरदार शादी-ब्याह में यकीन नहीं रखते और लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। उनका रिश्ता कैसे मैच्योर होगा, क्या तब्दीलियां आएंगी यही फिल्म की कहानी है। ‘ओके जानू’ तमिल फिल्म ‘ओके अधल कन्मनी’ का हिन्दी रीमेक है। खास बात ये है कि फिल्म का फर्स्ट लुक ‘ओके कन्मनी’ के लुक से बिल्कुल मिलता-जुलता है।

फिल्म के डायरेक्टर ‘साथिया’ फेम शाद अली हैं। फिल्म को करण जौहर के साथ-साथ मणिरत्नम ने भी प्रोड्यूस किया है। फिल्म में गुलजार के लिरिक्स पर एआर रहमान की धुनें सुनाई देंगी। ओके जानू 13 जनवरी, 2017 को रिलीज हो रही है।




The post Video: श्रद्धा कपूर की OK Jaanu का फर्स्ट लुक रिलीज appeared first on Tez News.


Viewing all articles
Browse latest Browse all 10573